फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Three associate of terrorists sent on 15 day police remand

जम्मू-कश्मीरः 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आतंकियों के तीन मददगार

Tue, 29 Dec 2020 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Three associate of terrorists sent on 15 day police remand
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

एसओजी और 49 आरआर की ओर से दबोचे गए आतंकियाें के तीनों मददगारों को सोमवार को मेंढर पुलिस ने म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रविवार को मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास से एसओजी और 49-आरआर ने तीन लोगों मुस्तफा खान, मोहम्मद यासीन और मोहम्मद इकबाल को दबोचा था।

विज्ञापन


इन तीनों को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों से लगातार संपर्क बनाए रखने, जिले में आतंक फैलाने का प्रयास करने के लिए मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पास से छह ग्रेनेड और अन्य आरोपियों के पास से जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के पर्चे, पोस्टर और पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे बरामद किए गए।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के खिलाफ मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया। सोमवार दोपहर को कार्यकारी एसएचओ शौकत अमीन की देखरेख में तीनों आरोपियों का मेंढर उपजिला अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed