{"_id":"5ede16f2c2424a4fe210399f","slug":"j-k-bank-gives-5-crore-loan-without-guarantee-to-former-mla-s-wife-said-bjp-spokesperson-alleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक ने पूर्व एमएलए की पत्नी को बिना गारंटी दिया पांच करोड़ रुपये का ऋणः भाजपा प्रवक्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेएंडके बैंक ने पूर्व एमएलए की पत्नी को बिना गारंटी दिया पांच करोड़ रुपये का ऋणः भाजपा प्रवक्ता
Mon, 08 Jun 2020 04:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
जेएंडके बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जेएंडके बैंक पर बिना गारंटी के एक पूर्व विधायक की पत्नी को पांच करोड़ रुपये का ऋण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से इस मामले में केस दर्ज कर कथित घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मामला श्रीनगर की बारजुल्ला शाखा से संबंधित है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि यह ऋण पिछले वर्ष मई माह में जारी किया गया था। हैरानी की बात है कि पूर्व विधायक की पत्नी ने ऋण लेने के लिए बंधक के रूप में कुछ भी नहीं रखा था और न ही कोई गारंटर था जो ऋण नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि जब घोटाला हुआ था, उस समय जम्मू-कश्मीर बैंक के बर्खास्त चेयरमैन परवेज अहमद बैंक की कमान संभाल रहे थे।
विज्ञापन