फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Injured worker died in jammu

बेटी की शादी की तैयारियों में था लालजू

Sun, 07 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Injured worker died in jammu

मार्बल मार्केट गोलीकांड में मारा गया मजदूर लालजू अपनी बेटी पार्वती की शादी करने की तैयारियों में जुटा था। बेटी की शादी करने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता रहता, लेकिन शादी करने से पहले उसकी मौत हो गई। अब पार्वती की मां राजा भाई को यहीं चिंता सताए जा रही है कि आखिर बेटी की शादी कैसे होगी।

विज्ञापन


परिवार में सिर्फ लालजू की कमाने वाला था। उसके तीन बेटे और भी हैं, लेकिन वह अभी चार से पांच साल के बीच हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी अब उस बेटी पर आ गई है, जिसके हाथ पीले कर घर से रुखसत करने की तैयारी थी।
विज्ञापन


पार्वती की मां ने बताया कि लालजू बेटी की शादी को लेकर चिंतित था और दिन-रात मेहनत करता रहता था। बेटी की शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे थे, ताकि उसकी जल्द शादी कर दी जाए, लेकिन लालजू की मौत हो जाने के बाद अब यह चिंता लगी है कि बेटी की कैसे शादी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कमाने वाला कोई नहीं है, लेकिन बेटी पार्वती शादी को लेकर चिंतित नहीं है। उसका कहना है कि क्या हुआ अगर पिता की मौत हो गई है, वह अपने परिवार का जिम्मा उठाएगी। अपने तीन छोटे भाइयों लखन, विरन और अमित को पालने और उनकी पढ़ाई के लिए वह खुद काम करेगी।


हालांकि लालजू की पत्नी राजा भाई ने मांग करते हुए कहा है कि उसके परिवार को मुआवजा दिया जाए। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं और छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसलिए सरकार की तरफ से सहायता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed