फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   injured lady found in katra guest house

वैष्णो देवी: गेस्ट हाउस में लहूलुहान मिली यूपी की महिला

Sat, 09 May 2015 01:20 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
injured lady found in katra guest house

धर्मनगरी कटड़ा के एक निजी गेस्ट हाउस में एक महिला संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह घायल पाई गई। महिला के पेट पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। प्रथम चरण में शक की सूई महिला के पति पर जा रहा है।

विज्ञापन


क्योंकि वह अपने दो बच्चों सहित मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार घायल महिला शिव देवी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुराली तहसील अंतर्गत गांव कुरेला की है। वह अपने पति विनोद कुमार और दो बच्चों सहित वीरवार की रात एक निजी गेस्ट हाउस में रुकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला का शोर सुना। उसके कमरे में बाहर से ताला जड़ा हुआ था। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो महिला लहूलुहान हालत में छटपटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर पति की तलाश शुरू

injured lady found in katra guest house

उसे आनन-फानन में कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचा गया। कटड़ा चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

एसडीपीओ अशोक शर्मा ने बताया कि महिला का पति और दो बच्चे गेस्ट हाउस से गायब हैं। इसलिए पति द्वारा ही हमला किये जाने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ दिए जाने की संभावना भी जताई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यात्रा पंजीकरण कक्ष से महिला के प्रति का फोटो प्राप्त कर लिया है।

उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। महिला अभी किसी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed