फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ine killed, 16 injured in accidents at doda

डोडा: तीन वाहन खाई में गिरे, एक की मौत

Mon, 22 Feb 2016 01:12 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
ine killed, 16 injured in accidents at doda

डोडा जिले के अलग-अलग इलाकों में रविवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि कुल ग्यारह लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो को एयर लिफ्ट कर जम्मू पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पहला हादसा सुबह नौ बजे के करीब डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेमनगर के पास हुआ। मारुति कार (जेके02बी 2777) किश्तवाड़ से डोडा आ रही थी।

जैसे ही वह कांडौत के पास पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय गांववासियों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तो वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत को हेलीकॉप्टर से जम्मू पहुंचाया गया

ine killed, 16 injured in accidents at doda

घायलों की पहचान दानिश रसूल पुत्र गुलाम रसूल गनई निवासी हुरना दूरबील मुगल मैदान किश्तवाड़ और शफकत हुसैन पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी बागवान मोहल्ला किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से जम्मू पहुंचाया गया। जीएमसी में दोनों ही हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक वीएलडब्ल्यू की परीक्षा देने डोडा आ रहे थे।

दूसरे हादसे में भाग जा रही सूमो चापनाड़ी के पास सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ग्यारह यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में चालक मो. रफी, मो. इकबाल दोनों निवासी पनीन व मलवास निवासी अल्ताफ हुसैन, मो. हनीफ, फिरदोस अहमद, मो. अशरफ, साजिद, जफरुल्ला, अब्दुल रशीद, फारूक अहमद और मुश्ताक अहमद शामिल हैं।

तीसरे हादसे में डोडा से धड़ा जा रही मारुति वैन करीब साढ़े आठ बजे शाम को जैसे ही पंजग्राई के पास पहुंची कि वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में गुलाम अली नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed