फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If you do not ever target of thugs ...

कहीं ऐसे ठगों के निशाने पर आप तो नहीं...

Wed, 20 Jan 2016 11:40 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
If you do not ever target of thugs ...

खुद को तत्कालीन मुख्यमंत्री का पीए बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले मोहम्मद अमीन खान के खिलाफ क्राइम ब्रांच जम्मू ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार सांबा निवासी मोहन लाल ने शिकायत में कहा कि वह बडगाम निवासी मोहम्मद अमीन खान के संपर्क में आया, जो खुद को मुख्यमंत्री का पीए बताता था। अमीन ने उनकी पत्नी को अपनी धर्म बहन बनाया था और उसने आश्वासन दिया था कि वह उसके बेटे को चतुर्थ श्रेणी सरकारी नौकरी दिलवाएगा।
विज्ञापन


उसने खुद को सरकारी नौकरी की चयन समिति का सदस्य भी बताया था। आरोपी ने उन्हें कहा कि नौकरी दिलाने के लिए समिति के अन्य सदस्यों को कुछ रुपये देने होंगे।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वालों पर केस दर्ज

If you do not ever target of thugs ...

अमीन के आश्वासन पर मोहन लाल ने उसे 25 लाख रुपये दे दिए, लेकिन नौकरी का कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला। आरोपी ने कुछ और लोगों को बैक डोर से नौकरी के लिए तैयार करने को कहा।

इस क्रम में उन्होंने 85 लाख रुपये इकट्ठे करके आरोपी के जेएंडके बैंक के खाते में जमा करवाने के अलावा कुछ राशि नकद दी। रुपये देने वाले किसी भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली।

प्रारंभिक जांच में क्राइम ब्रांच ने पाया कि आरोपी मोहम्मद अमीन मुख्यमंत्री का निजी सचिव नहीं, बल्कि सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग में मुलाजिम है।

बेटी और अन्य व्यक्ति पर भी दर्ज हुई एफआईआर

If you do not ever target of thugs ...

उसने खुद को सीएम का पीए बताकर कई बेरोजगार लोगों को ठगा। आरोपी ने लोगों को रुपये जमा करवाने के लिए जो बैंक अकाउंट नंबर (एसबी-49630) मुहैया करवाया, वह उसकी बेटी तवाहिदा खान के नाम पर है।

इस अकाउंट में 29,83,730 रुपये जमा हुए। अन्य बैंक अकाउंट (एसबी-21172) मुश्ताक अहमद खान (निवासी सराई बाला, श्रीनगर) के नाम है। इस खाते में जम्मू के विभिन्न बैंकों के मार्फत 3,86,963 रुपये जमा हुए। इससे स्पष्ट होता है कि अमीन ने अपनी बेटी और अन्य के साथ मिलकर साजिश रची और लोगों से लाखों रुपये ठगे।

क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद अमीन खान, उसकी बेटी तवाहिदा खान और मुश्ताक अहमद खान के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 406, 120-बी और पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed