{"_id":"35b86e8c3951199bbc3692dab3e2e028","slug":"husband-arrested-over-death-of-woman-from-swallowing-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से महिला की मौत पर पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर निगलने से महिला की मौत पर पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती नगर इलाके में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति के खिलाफ उसे जहर निगलने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 306 में मामला दर्ज किया है। मृतका के परिवार वालों की मांग पर मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं होने के बाद बुधवार को डाक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
मृतका के मायके वालों ने जिला उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी मर नहीं सकती। उसको मारा गया है। इसके बाद जिला उपायुक्त ने बोर्ड बनाने का निर्देश दिया। बुधवार को दो महिला डाक्टरों और दो अन्य डाक्टरों के बोर्ड ने मृतका का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
केनाल रोड चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। महिला के पति हरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को महिला परमजीत ने अपने घर में जहर निगल लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उन्हें बेटी की मौत पर आशंका है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के पति ने उसे मरने पर मजबूर किया है।