फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hizbul targeted j&k cop

बुरहान को ढेर करने वाली टीम का सदस्य हिजबुल की हिट लिस्ट में

Mon, 18 Jul 2016 10:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
hizbul targeted j&k cop
- फोटो : Amar Ujala

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी आतंकियों की हिट लिस्ट में है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान छिपाने के साथ ही उसे विशेष सुरक्षा घेरे वाले अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, उपद्रवियाें के साथ झड़पों में घायल पुलिसकर्मियाें को भी जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। कई पुलिसकर्मियों ने यहां तक कहा है कि उपद्रवी उनसे कह रहे थे वे उनका पता जानते हैं। उन्हें उठाकर ले जाएंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिसकर्मियों के सामने उपजी इस अजीब स्थिति से उनके परिजन चिंतित हैं। पुलिस विभाग भी सकते में आया गया है। इससे पूर्व पुलिस अफसराें पर हमलों की आशंका का अलर्ट जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के पुलिसकर्मियों को भी मिल रहीं धमकियां

hizbul targeted j&k cop

घाटी में हिंसक भीड़ के साथ सेना और अर्द्ध सैन्य बलों के साथ ही टकराव होता रहा है, लेकिन, इस बार पुलिसकर्मियों को टारगेट बनाए जाने से नई चुनौती खड़ी हो गई है। घाटी में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल पहली पंक्ति में शामिल है। 

स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के जानकार होने की वजह से इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी चूंकि स्थानीय हैं। लिहाजा, आतंकियों और उपद्रवियों से इन कर्मियाें को खतरा बन गया है। बुरहान ने अपनी मौत से पूर्व एक वीडियो में पुलिस पर हमले तेज करने की चेतावनी जारी की थी। 

वीडियो वायरल होने के बाद जुलाई में बुरहान को ढेर कर दिया गया। बुरहान की मौत पर भड़के आक्रोश में उपद्रवियों ने पुलिस थानाें और कर्मियों को टारगेट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed