{"_id":"fa4265800c3208a9364887e05d696dac","slug":"high-court-clerk-held-for-forgery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी में धरा गया हाईकोर्ट का क्लर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी में धरा गया हाईकोर्ट का क्लर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
जानीपुर हाईकोर्ट के क्लर्क सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जमीन के रिकार्ड में हेरफेर करने के चलते क्लर्क के खिलाफ जांच चल रहा था। जोकि पुरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने एसएचओ जानीपुर को शौकत अली और शोभा राम के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के क्लर्क की ओर जमीन के रिकार्ड में हेरफेर किया गया था। इस संबंध में जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। लंबे समय से लोअर कोर्ट में जमीनी रिकार्ड में जांच जारी थी। जोकि कुछ दिन पहले ही पूरी हो गई।
विज्ञापन
सभी दस्तावेज और सबूत क्लर्क के खिलाफ मिलने और उसके दोषी पाए जाने पर कोर्ट तुरंत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए। एसएचओ जानीपुर हिलाल मोहम्मद अजहर के मुताबिक कोर्ट के निर्देशानुसार आरोपियों के खिलाफ 420, 467, 478 तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन