फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   haryana based student killed in rajouri

राजोरी के छात्र की हरियाणा में मौत

Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
haryana based student killed in rajouri

हरियाणा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे शहर के ओल्ड वार्ड नंबर दस निवासी एक छात्र की वहां के कालेज में मौत हो गई। शनिवार को उसे जुकाम, गले में खराश के साथ बुखार हुआ। रविवार को अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि हरियाणा से उसके दोस्तों ने फोन पर मौत की वजह स्वाइन फ्लू होना बताया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नसीर-उल-हक मिर्जा का पुत्र हामिद मिर्जा पिछले वर्ष से हरियाणा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 15 दिन की छुट्टी बिताकर वह चार दिन पहले कालेज कालेज गया था। शनिवार को उसे जुकाम व गले में खराश के साथ हलका बुखार हुआ। कुछ दोस्तों ने उसे तुरंत एक प्राइवेट डाक्टर को दिखाया।
विज्ञापन


डाक्टर ने जांच के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि अकेले होने के कारण वह रात को अस्पताल नहीं जा पाया। सुबह जब हालत और बिगड़  गई तो कुछ दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अस्पताल में कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव लेने हरियाणा पहुंच गए हैं। वहां के डाक्टर ने शव का पोस्टमार्टम व मौत के कारणों का पता लगाने के बाद ही शव परिवार को सौंपने की बात कही है।


स्वाइन फ्लू से इंजीनियरिंग छात्र की मौत होने की आशंका से शहर में भी लोगों को चिंता सताने लगी है। विशेष कर ऐसे परिवार अधिक चिंतित हैं, जिनके बच्चे बाहरी राज्यों में पढ़ाई कर रहे हैं। सभी फोन पर संपर्क कर अपने बच्चों की सही सलामती पूछते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed