{"_id":"a895476ec7f73744e716fafe9fa31dc3","slug":"hackers-attacked-railway-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे साइट पर भी हैकर्स का कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे साइट पर भी हैकर्स का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम के जरिये आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। अब तक हैकर्स बैंक अकाउंट मांगकर लोगों के खाते से पैसे निकालने का प्रयास करते थे, लेकिन अब उन्होंने रेलवे साइट पर भी कब्जा जमा लिया है या फिर रेलवे की फर्जी साइट बनाकर लोगों के खाते से पैसे निकालने शुरू कर दिया है, ताजा मामले में एक युवक का अकाउंट तीन बार हैक करने का प्रयास किया गया, जिसके चलते कार्ड ब्लाक हो गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी बैंक के प्रतिनिधि ने युवक को चेन्नई से फोन पर दी। रेशम घर रहने वाले राहुल यादव के मुताबिक उसने बाहर जाने के लिए रेलवे की साइट पर टिकट बुक करवाना चाहा, लेकिन साइट में उससे आधार कार्ड का नंबर मांगा गया। आधार कार्ड नहीं होने पर युवक ने पैन कार्ड का नंबर डाल दिया, जो कि साइट ने स्वीकार नहीं किया। फिर आईआरसीटीसी की हेल्प लाइन में जाकर एक नंबर पर कॉल करके फोन शिकायत दर्ज कर करवाई तो कुछ मिनटों के बाद वापस एक व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन
उसने कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन एचडीएफसी का कार्ड प्रयोग नहीं हो रहा है अन्य कार्ड स्वीकार हो रहे हैं। इसके लिए अकाउंट अपग्रेड करना होगा। कार्ड के 16 नंबर और अप टू वैलिड पूछने के बाद मैसेज आएगा, यह कहते हुए पिन मांगा।
विज्ञापन
इस पर राहुल को शक हुआ तो उसने पिन बताने का कारण पूछा तो हैकर्स ने तीन बार अकाउंट को हैक किया और पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका प्रयास विफल हो गया, जिसके चलते कार्ड ब्लाक हो गया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में एचडीएफ सीचेन्नई हेड आफिस से फोन आया कि उनके खाते से 9,999 रुपये निकालने का प्रयास किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। जम्मू रेलवे के स्टेशन मैनेजर अश्विनी कुमार के मुताबिक मामले के संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेज दी जाएगी।