फंदे से लटका मिला युवती का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजालता के कंथील डंगू इलाके में वीरवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव पंखे के साथ फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवती जम्मू से कथील गंगू इलाके में अपने रिश्तेदारों के घर आई हुई थी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे मजालता पुलिस को युवती का शव फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। युवती ने चादर के साथ फंदा लगाया था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका सलोनी (20) जम्मू के बाहु फोर्ट की रहने वाली है। दो दिन पहले ही वह जम्मू से कथील गंगू अपने रिश्तेदारों के घर आई थी। कुछ दिनों के बाद ही युवती की शादी भी थी। रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए। देर रात को घर के किसी सदस्य ने सलोनी के शव को फंदे से लटका देखा। परिवार ने सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। दोपहर बाद करीब दो बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
वहीं चिनैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सराड़ में एक युवक ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव सराड़ निवासी सुदेश कुमार (32) ने अपने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के सदस्यों को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने उसे तुरंत उपचार के लिए सुद्धमहादेव पीएचसी लाया। वहां उसका प्राथमिक उपचार कर चिनैनी रेफर कर दिया गया, लेकिन गौरीकुंड के पास भूस्खलन की वजह से गाड़ी क्रास नहीं हो सकी, जिससे सुदेश ने दम तोड़ दिया। वहीं चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।