{"_id":"7a81b196253139ccbfab2bb77620a866","slug":"gangrep-with-widow-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में विधवा से गैंगरेप, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में विधवा से गैंगरेप, दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी कसबे के एक इलाके की रहने वाली विधवा ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी फरार है।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले पति की मौत के बाद विधवा हुई महिला ने पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि सोलह जून को उसके साथ अवेद उर्फ आदि, दानिश और शब्बीर अहमद निवासी तेली मोहल्ला (रियासी) ने एक साथ उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताई तो जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसे साथ बहुत बुरा बर्ताव भी किया गया। पुलिस ने धारा 376, 342, 323, 506 के तहत केस को दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी। अवेद और शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरे युवक दानिश को पकड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि महिला ने तीनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।