गैंगरेप पीड़िता को पुलिस ने लगवाए थानों के चक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना थाना के अंतर्गत उदय वाला इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद जब महिला किसी तरह कनाल पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तो वहां से उसे फ्लाइंग गाड़ी में बैठाकर यह कहते हुए दोमाना पुलिस स्टेशन ले गए कि मामला उदयवाला का है।
महिला ने कनाल पुलिस चौकी में मौखिक शिकायत दर्ज करवाई। फिर दोमाना में भी मौखिक रूप से सारी जानकारी दी लेकिन इस सारे प्रकरण में लिखित एफआईआर करवाने के लिए पीड़िता दरबदर होती रही।
उधर, नवाबाद थाने के एसएचओ सतिंद्र सिंह के मुताबिक महिला कनाल चौकी आई थी लेकिन घटना उदयवाला के होने के चलते मामला दोमाना थाने भेज दिया गया था।
रात भ्ार की दरिंदगी
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति जगटी नगरोटा की रहने वाली एक महिला को उसकी समस्या के समाधान की बात कहते हुए बहला-फुसला कर अपने साथ उदयवाला ले गया।
वह महिला को एकांत जगह ले जाकर उसके साथ ही एक कमरे में रहा और सारी रात उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, बलात्कार के आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया।
फिर बारी-बारी सभी ने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला की हालत खराब हो गई। सुबह होने से पहले ही आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में कमरे में छोड़कर फरार हो गए।
महिला को घर भेज दिया
महिला को होश आया तो देखा कि उसके तन पर कपड़े नहीं थे। तब महिला किसी तरह से कनाल चौकी पहुंची तो वहां पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद कनाल पुलिस ने मौखिक शिकायत सुनने के बाद घटना उदयवाला की होने के चलते महिला को फ्लाइंग की गाड़ी में बैठाकर दोमाना थाने ले गए।
वहां दोमाना थाने की पुलिस ने मौखिक शिकायत सुनी और महिला को घर भेज दिया। उधर, दोमाना पुलिस के मुताबिक महिला की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
लिखित शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से महिला शिकायत दर्ज करवाने के लिए दो थानों के बीच दरबदर हो गई।