जम्मू में बंधक बनाकर नाबालिग से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी से नाबालिग युवती का अपहरण करके उसके साथ जम्मू में गैंगरेप किया गया।
रेवाड़ी के सेक्टर तीन की रहने वाली नाबालिग से जम्मू में कई दिनों तक गैंगरेप किया गया।
जम्मू में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के बाद आरोपी उसे दिल्ली ले आए, जहां एक किराए के कमरे में रह रहे थे।
झुग्गी से किया था नाबालिग का अपहरण
मोबाइल की लोकेशन ट्रक करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना माडल टाऊन पुलिस के अनुसार गत 12 जुलाई को मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी का सेक्टर तीन के निकट झुग्गी से अपहरण कर लिया था।
मेडिकल में रेप की पुष्टि
किशोरी के पिता ने शक के आधार पर मध्यप्रदेश के रहने वाले मुकेश और राजेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
आरोपी और पीड़िता का परिवार रेवाड़ी में ही मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार शाम पुलिस को दोनों युवकों के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की मिली।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश दी, जहां से उनको पकड़ लिया।
किराए के मकान में बंधक बनाकर रखी किशोरी को बरामद कर लिया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है।
जम्मू में दी धमकी
पूछताछ में किशोरी ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी से अपहरण करने के बाद आरोपी उसे जम्मू ले गए थे।
जहां उन्होंने किराए का कमरा लेकर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
पीड़िता के अनुसार, वहां से आरोपी दिल्ली ले आए और यहां पर भी किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।