{"_id":"11246f64dac072438dd8289c2ff8ce2f","slug":"gang-rape-with-woman-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि आठ अगस्त को जब वह अपने मायके जा रही थी, तभी रास्ते में उसे दो युवक मिले। दोनों युवकों प्रेम सिंह पुत्र बलवंत सिंह और एजाज अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ दोनों निवासी मोड़ा ने महिला को जबरदस्ती पास के जंगल में ले गए।
विज्ञापन
रात भर दोनों आरोपी युवक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। महिला के अनुसार दोनों युवकों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
महिला सुबह अपने घर लौटी और पति को सारी बात बताई। उसने अपने पति के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर ओरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 376/34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच जिला अस्पताल से करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।