{"_id":"f48ca46fcf1e11e123ea3e224e2e38ea","slug":"gang-rape-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करते रहे कई महीनों तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करते रहे कई महीनों तक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर छह लोगों ने कई महीने तक दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देकर पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, पलमा निवासी छह लोग एक 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब चार माह तक दुष्कर्म करते रहे। पुलिस थाने में पीड़ित युवती और उसके पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद मुश्ताक पीड़िता को कई वर्षों से जानता था।
विज्ञापन
करीब आठ माह पहले उसने युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। करीब चार माह पहले मुश्ताक के पांच दोस्त हाकम दीन, अब्दुल मजीद, कासम दीन, नजीर हुसैन, आयूब अहमद भी मुख्य आरोपी मुश्ताक के साथ युवती के घर आए और बारी बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसके बाद सभी लगातार चार माह तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। चार माह में जब वह गर्भवती हो गई तो यह बात मुख्य आरोपी को बताई तो उसने जान से मारने की धमकी देकर मुंहबंद रखने को कहा। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले भी मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी।
विज्ञापन
राजोरी पुलिस थाने के एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पीड़ित युवती की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। सभी छह अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए विशेष तलाशी अभियान छेड़ दिया है। वहीं युवती की मेडिकल जांच के बाद उसे परिवारवालों को सौंप दिया गया है। मेडिकल जांच में पाया गया है कि युवती करीब तीन माह से गर्भवती है।