फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fraud with lady in jammu

एक और महिला हुई धोखेबाजों की शिकार

Fri, 19 Dec 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Dec 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
fraud with lady in jammu

जम्मू के गांधीनगर थाना के अंतर्गत सतवारी इलाके के एक बैंक में एक और महिला धोखेबाजों की शिकार बन गई। धोखेबाजों ने महिला की मदद के बहाने दस हजार रूपए पार कर दिए। बाद में जब महिला ने चेक किया तो दस हजार रुपये कम थे।

विज्ञापन


पुलिस ने राय सुचानी निवासी भारती पटियाल की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भारती पटियाल ने शिकायत में बताया कि वह सतवारी स्थित एक बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गई।
विज्ञापन


उनके पास दो लाख रुपये थे। तभी उनके पास दो लड़के आए और उन्होंने इतने पैसे एक साथ जमा नहीं हो सकने की बात कही और सहयोग करने की अपील की। महिला ने कुछ मिनटों के लिए दोनों युवकों पर विश्वास किया और फार्म भरवाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दो लाख रुपये में से दस हजार रुपये पर दोनों युवकों ने हाथ साफ कर दिया। महिला ने जब सारे पैसे बारी-बारी करते कैशियर को जमा करवाए तो दस हजार रुपये कम निकले। ऐसे में महिला ने खुद को ठगा पाया।


महिला ने पहले इसके बारे में बैंक के मैनेजर को बताया, फिर इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में कर दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक युवकों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed