फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu

धूम स्टाइल में मिर्ची झोंककर लूटे 25 लाख

Fri, 11 Jul 2014 01:33 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu

गुरुवार को जम्मू में फिल्मी स्टाइल से आईटीसी कंपनी के दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने दिनदहाड़े 25 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


नानक नगर इलाके में घटी घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी के चलते सात घंटे के अंदर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लुटेरों से लूटी गई 25 लाख की राशि में से 23 लाख रुपये बरामद बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


लूट की वारदात में शामिल अन्य तीन लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे के आसपास की है।

गली में घेर आंखों में झोंकी मिर्ची

four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu

संजय नगर सेक्टर एक स्थित आईटीसी कंपनी के दो कर्मचारी बैग में लगभग 25 लाख रुपये लेकर नानक नगर स्थित जेएंडके बैंक में जमा करवाने जा रहे थे।

तभी सूदन क्लीनिक वाली गली में दो बाइक में सवार चार युवकों ने उन्हें आगे से घेरा और उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर नोटों से भरा बैग छीन लिया।

जब तक कंपनी के कर्मचारी कुछ समझ पाते चारों युवक बैग लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मुलाजिमों ने अपने कार्यालय में घटना की जानकारी दी।

सीसीटीवी की मदद से पकड़े लुटेरे

four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu

नानक नगर गुरुद्वारा के पास वाली गली में स्थित एक शिक्षण संस्थान के बाहर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस लुटेरों तक पहुंचने में कामयाब हुई।

घटना स्थल के पास जांच के दौरान पुलिस ने उक्त संस्थान के कैमरे की रिकार्डिंग निकलवाई, जिसमें लुटेरे घटना को अंजाम देते नजर आ रहे थे।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों के अलावा मुखबिरों को उक्त रिकार्डिंग दिखाई। लुटेरों द्वारा दो बाइक का उपयोग किया गया, जिसमें से एक काली पलसर थी, जिसका नंबर सिर्फ 143 था।

घटना स्थल के आसपास उपस्थित चश्मदीद गवाहों ने भी पुलिस को बताया कि काली पलसर में सिर्फ 143 नंबर लिखा था। एक मुखबिर ने पलसर को पहचान लिया और बताया कि यह चारों दोस्त हैं।

उसके बाद उन्हें ट्रैप किया गया। लोकेशन कनाल रोड स्थित इंदिरा नगर के आसपास दिखी, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

आईटीसी का भी एक कर्मचारी शामिल!

four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu
लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को कंपनी के ही एक मुलाजिम ने जानकारी दी थी कि उक्त लोग अकसर बैंक में कलेक्शन की राशि जमा करने जाते हैं।

अब वह मुलाजिम भी पुलिस घेरे में आ चुका है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  लुटेरों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि कंपनी के एक कर्मचारी ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

इतनी राशि बिना सुरक्षा जाती थी

four unidentified robbers robbed 25 lakh rupees in jammu

संजय नगर के सेक्टर एक में स्थित आईटीसी कंपनी के विशाल परिसर से रोजाना शहर में कंपनी के उत्पादों का वितरण होता है।

इस कार्यालय में रोजाना शहर से कलेक्शन की गई राशि पहुंचती है, जिसे अगले दिन मुलाजिम बैंक में जमा करवाने जाते हैं।

खास बात यह है कि लाखों रुपये की राशि इसी तरह बाइक पर बिना किसी सुरक्षा के ले जाई जाती थी।

जिस अंदरूनी गली में घटना को अंजाम दिया गया, वहां ज्यादातर रिहायशी मकान होने के कारण वाहनों की ज्यादा आवाजाही भी नहीं होती है। इसी कारण लुटेरों ने इसी स्थान को लूट के लिए चुना, ताकि घटना के बाद उन्हें फरार होने में किसी तरह की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed