{"_id":"6ec3c86d8985e2842c676e7ce904cdc6","slug":"four-injured-in-the-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर और कार की टक्कर में चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर और कार की टक्कर में चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
नवाबाद थाना के अंतर्गत रात को मेटाडोर और कार की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इनमें हरशा डोकरियां निवासी गणेश दत्त (22), तालाब तिल्लो निवासी एचएन पहसिन, (62), समीर (34) और भगवती नगर निवासी विकास कुमार (25) शामिल हैं।
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनका इलाज चल रहा है।
मेटाडोर अखनूर की ओर जा रही थी, जबकि कार तालाब तिल्लो की ओर जा रही थी, तभी दोनों की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
माइग्रेंट जगती नगरोटा में बाइक स्लिप होने से टीआरटी निवासी बासकर (45) और बृज नाथ (55) घायल हो गए। इसी तरह से गुजर नगर में आटो की टक्कर से गुजर नगर निवासी गुलशन घायल हो गया।