{"_id":"5ef2f5868ebc3e4336017241","slug":"four-accused-arrested-for-misdeeding-girl-after-kidnapping-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियांः अपहरण के बाद लड़की से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पंच फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शोपियांः अपहरण के बाद लड़की से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पंच फरार
Wed, 24 Jun 2020 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपहरण और दुष्कर्म मामले में शोपियां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी भाजपा का पंच फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस स्टेशन हिरपोरा में एक लड़की ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसमें भाजपा के पंच लतीफ जगल पर अपहरण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। वारदात में मदद करने वाले पंच के चार अन्य सहयोगियों का भी नाम लिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
लड़की ने आरोप लगाया है कि पंच लतीफ जगल ने अपने चार सहयोगियों की मदद से उसका अपहरण किया और अज्ञात जगह पर ले जाकर दो दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पंच शोपियां के चेक एम्सिपोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी पंच को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया है। वह अभी फरार है।