फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire on car in jammu, three injured

चलती कार में लगी आग, तीन जख्मी

Wed, 27 May 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 27 May 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
fire on car in jammu, three injured

झझर कोटली से जम्मू आ रही एक कार में आग लग गई। आग से बचने के लिए कार सवार तीनों युवकों ने कार से उतरने की कोशिश की और सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू पहुंचाया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम तक घायलों का उपचार चल रहा था। एक को आईसीयू और दो को आपरेशन थियेटर में रखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों में एक युवक सैमसंग कंपनी का डीलर है, एक कंपनी में काम करता है और एक अन्य युवक है। घायलों में शरद बसन निवासी कृष्णा नगर जम्मू, मोहित महाजन निवासी जुल्लाका मोहल्ला जम्मू और तीसरा रोमित निवासी रियासी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवकों की कार जैसे ही बन तालाब टोल प्लाजा के पास पहुंची तो एक मोड़ पर आने पर कार में आग लग गई। इससे बचने के लिए युवकों ने कोशिश की और कार पलट गई। दो डिवाइडरों के बीच फंसी कार में से युवक किसी तरह से बाहर निकले। वहीं कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

वहीं झझर कोटली में एक बाइक के फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आदिश शर्मा निवासी कच्ची छावनी और पीर मिट्ठा के रहने वाले मोहित वर्मा शामिल हैं। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।


उधर, 24 मई को अखनूर के टांडा में टेंपो के पलटने से घायल हुए व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। मृतक प्रीतम सिंह निवासी टांडा को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed