{"_id":"577ffcda4f1c1b6f0c7fce85","slug":"fire-caused-by-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic.
शहर और आसपास इलाके में शुक्रवार को चार अलग-अलग जगह पर आग की घटनाएं हुईं। छन्नी हिम्मत के एक मकान में आग लगने से दो एलईडी सहित एसी जल गया। वहीं, गंग्याल में एमसी बोर्ड धू-धू कर जल उठा।
अखनूर के परगवाल में एक रिहायशी कुल्ला और रियासी के सलाल में डैम टोप पर पैसेंजर आटो में आग लग गई। उक्त सभी घटनाएं शार्ट सर्किट की वजह से हुईं।
छन्नी हिम्मत के मकान नंबर 258 की पहली मंजिल के बेडरूम में शुक्रवार को अचानक शार्ट सर्किट हुआ। परिवार के लोग बाहर निकल आए और आग बेड में लगने के साथ ही घर में रखी दो एलईडी, एसी, दरवाजों और खिड़कियों तक पहुंच गई।
सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा गंग्याल में शनिवार को खंभे के एक एमसी बोर्ड में आग लग गई। लोगों ने देखा तो गंग्याल फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।