{"_id":"6ff2fc366468d2be442d5901c66c28d7","slug":"fir-on-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक को तंग करने वाले दुकानदार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक को तंग करने वाले दुकानदार पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक को मशीन लौटाने में टालमटोल करने के चलते ज्यूल चौक के एक दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नवाबाद पुलिस ने कृष्णा विहार जानीपुर निवासी एमएल शर्मा की शिकायत पर दुकानदार प्रभुदयाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एमएल शर्मा ने ज्यूल में एक दुकान करने वाले व्यक्ति से मशीन खरीदी थी, जोकि कुछ समय के बाद खराब हो गई। गारंटी में होने के चलते जब दुकानदारों को नई मशीन लौटाने के लिए बोला तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
कई चक्कर लगाने के बाद पीड़ित की समस्या हल नहीं हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए तो नवाबाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन