फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   father and brother raped child in kathua

बाप और भाई ने मिलकर किया बच्ची का रेप

Wed, 17 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
father and brother raped child in kathua

कठुआ शहर के दो अलग-अलग इलाकों से नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। सनसनीखेज आरोप की शिकायत लेकर सिटी थाना पहुंचे भुक्तभोगी पक्ष के बयान सुनकर पुलिस भी अवाक रह गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों बच्चियों का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम तक दोनों मामलों में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


शहर से आई पहली शिकायत में परिवार के ही दो सदस्यों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। तेरह वर्षीय शिकायतकर्ता ने कहा कि मंगलवार की शाम दूर के रिश्ते में भाई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर चालीस वर्षीय पिता पहुंच गए। पिता ने भाई को डांटा, लेकिन उसके बाद खुद उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घटना से बेहद डरी हुई है, लिहाजा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं, सिटी थाना पुलिस के पास बुधवार को ही दूसरी शिकायत भी आ गई। इस बार एक अन्य इलाके से आई शिकायत में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।


थाना प्रभारी एसएस सलाथिया ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच करवाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed