{"_id":"c7070166f12e3d66d7178cf25cde3f30","slug":"family-demands-special-prob-over-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या नहीं हत्या, पुलिस पर नहीं भरोसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या नहीं हत्या, पुलिस पर नहीं भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा में बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मृत मिले युवक अनिल कुमार के परिवार ने मांग की है कि मामले की जांच रेलवे पुलिस से नहीं, बल्कि क्राइम ब्रांच से करवाई जाए। वीरवार को बाड़ी ब्राह्मणा में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में मृतक अनिल के बड़े भाई सुरेश कुमार ने कहा कि जिन हालात में अनिल का शव रेलवे ट्रैक से मिला है, उससे साफ है कि अनिल ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या कर शव ट्रेन के आगे फेंका गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस युवती के कहने पर अनिल की हत्या हुई है, उसके पिता रेलवे में है और रेलवे पुलिस भी उन्हीं की मदद कर रही है। इसलिए हम मांग करते है कि इस मामले की जांच जीआरपी से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी जाए। उन्होंने जांच कर जीआरपी के जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह अनिल का शव जीआरपी द्वारा बरामद किया गया, जांच अधिकारी ने आज तक उस जगह पड़ताल नहीं की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें विजयपुर के एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा, लेकिन आज चार दिन गुजरने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई है। इससे साफ नजर आता है कि मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर मामला क्राइम ब्रांच को नही सौंपा गया, तो वह मजबूरन हाईवे बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं मामले की जांच कर रहे जीआरपी के अधिकारी का कहना है कि हम मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहे। हमने मृतक की फोन डीटेल के लिए भी संबंधित फोन कंपनी को पत्र लिखा है। एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।