{"_id":"583abe6c4f1c1b1d2a088019","slug":"eve-teasing-with-girl-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ का मामला
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बस में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कई किलोमीटर तक प्रताड़ना सहने के बाद आखिरकार युवती का सब्र टूट गया। हिम्मत रखकर उसने शोर मचाया। मिनी बस चालक और कंडक्टर शोर से डरकर उसे उतार कर चले आए, लेकिन युवती ने पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस को आकर आपबीती बता दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है। हालांकि एसपी से लेकर एसएचओ तक इस मामले पर कुछ बताने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बावे तालाब से एक युवती वहां से जम्मू आने वाली मिनी बस में बैठ गई। रास्ते में आते-आते जैसे जैसे मिनी बस में सवारियां कम होती गईं। कंडक्टर युवती से छेड़छाड़ करता चला गया। अंत में जब युवती बस में अकेली रह गई तो वह और ज्यादा छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
इस बार युवती के सब्र का बांध टूट गया। उसने शोर मचा दिया। वह उसे रास्ते में ही उतार कर आ गए। इसके बाद युवती नवाबाद पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। एसपी नार्थ, एसडीपीओ नवाबाद दोनों से बात करने के बाद एसएचओ से भी संपर्क किया गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन