{"_id":"5828aee44f1c1b4709b381a0","slug":"eve-teasing-attempted-with-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ और झपटमारी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ और झपटमारी की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू शहर के बाग-ए-बाहु इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक महिला से छेड़छाड़ और झपटमारी की कोशिश की गई। घबड़ाकर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पलोड़ा की रहने वाली महिला अपनी स्कूटी पर मोहमाया मंदिर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया और वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो युवक भी भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन