{"_id":"5a0ee4b24f1c1b59678bc632","slug":"drugs-smuggler-arrested-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा नशे का कारोबार, हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं थम रहा नशे का कारोबार, हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर पुलिस ने हेरोइन के साथ नशा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी से दस ग्र्राम हेरोइन बरामद की गई है। डिग्याना प्रीत नगर में पुलिस की तरफ से नाका लगाया गया था। गंग्याल से प्रीत नगर की तरफ आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उससे हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि आरोपी मंजोत सिंह निवासी प्रीत नगर को पहले भी पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में पकड़ा था। वह डिग्याना क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य तस्करों में शामिल है। हेरोइन को शहर के युवाओं के बीच वह सप्लाई करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन