{"_id":"5770962aaef915363981168d4a5b50b6","slug":"cyber-crooks-cheated-another-bank-customer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कैसे अपराधी उड़ाते हैं अकाउंट से पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़िए, कैसे अपराधी उड़ाते हैं अकाउंट से पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो! देवेंद्र सिंह बोल रहे हैं...। जी हां...। बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं। बैंक का पिन कोड लॉक हो गया है, जिस कारण आपके एटीएम पिन की जरूरत है। इसलिए अपना पिन नंबर बता दें। जैसे ही ग्राहक ने अपना चार नंबर का पिन बताया।
विज्ञापन
कुछ समय के बाद देखा कि बैंक ग्राहक के खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। पीड़ित ने जब खुद को ठगा महसूस किया तो उसकी शिकायत झज्झर कोटली थाने में की। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बड़सू निवासी देवेंद्र सिंह डंसाल स्थित एक बैंक का ग्राहक है। उसने शिकायत में बताया कि उसके खाते से 55 हजार रुपये निकल चुके हैं।
पीड़ित ने शिकायत में लिखवाया कि उसे कुछ दिन पहले एक फोन कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और बैंक का पिन लॉक होने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद फोन करने वाले ने देवेंद्र से उसके एटीएम का पिन मांगा। बिना किसी तरह का शक हुए आरोपी ने देवेंद्र से पिन हासिल कर लिया और उसके बाद उसके खाते 55 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उसने बैंक को दी।
बैंक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की सलाह दी तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई। पुलिस ने फोन आए नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है।