{"_id":"eb9f0d8eaacd90f67c8f68d0ce88b907","slug":"court-denies-bail-to-rape-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक बलात्कार मामले में जमानत नहीं मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक बलात्कार मामले में जमानत नहीं मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार अनिल कुमार बिल्ला को फास्ट ट्रैक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी वाईपी कोतवाल ने जमानत देने से इंकार कर दिया। पुलिस केस के अनुसार रात लगभग 9:30 बजे ज्यूल से जगती के लिए कोई मेटाडोर न मिलने पर पीड़िता ने एक आरोपी मुकेश को लिफ्ट देने को कहा।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे जगती ले जाने की बजाय मुट्ठी की ओर वाहन मोड़ दिया। जब उसने रोका तो वह जबरन उसे मुट्ठी के एक घर में ले गया। जहां पहले से दो अन्य लड़के मौजूद थे। तीनों ने शराब पी और पीड़िता को भी शराब पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद जमानत अर्जी दायर करने वाले आरोपी सहित तीनों युवकों ने रातभर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
सुबह पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फास्ट कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने पाया कि आरोपियों ने पीड़िता को अवैध रूप से बंधक बनाया और उसके साथ बलात्कार किया। अभी मामले की जांच पूरी नहीं हुई है और गवाहों के बयान भी दर्ज होने बाकी हैं। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
जेएनएफ