{"_id":"ff120408bf4eec7f3c6208f6f6aeefa0","slug":"couple-killed-in-dhanode-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोड़ गांव में दंपति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनोड़ गांव में दंपति की हत्या
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Oct 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर के नजदीकी गांव धनोड़ में अज्ञात हमलावरों ने दंपति की हत्या कर दी। सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर अंजाम दी गई घटना से इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
मृतकों की पहचान एमईएस के सेवानिवृत कर्मी 67 वर्षीय इंदरजीत शर्मा पुत्र गुरदासमल निवासी धनोड़ और उसकी पत्नी 32 वर्षीय भोली देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वारदात की सूचना वीरवार की सुबह दी गई।
विज्ञापन
मृतकों के दो बच्चे हैं। वारदात के दौरान सकुशल बच गए नौ वर्षीय रूप और सात वर्षीय इंदू ने पुलिस को बताया कि देर रात चार नकाबपोश लोग घर में घुस आए।
उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उनके माता पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय रूप और इंदू डर के मारे छिप गए। जब हत्यारे घटनास्थल से चले गए तो उन्होंने सुबह होने का इंतजार किया।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे वह कुछ ही दूरी पर स्थित घर में पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण सरपंच को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीण दंपति के बचने की आस लगाए हुए थे लेकिन जिला अस्पताल में जांच के दौरान दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इंदरजीत शर्मा का भोली देवी के साथ तीसरा विवाह था।
इससे पूर्व पहले विवाह से इंदरजीत शर्मा की संतानें हैं। पत्नी की मौत होने पर उसने दूसरा विवाह किया। दूसरी पत्नी से भी दो संताने हुईं। दूसरी पत्नी की मौत के बाद उसने तीसरा विवाह भोली देवी से किया।
इंदरजीत शर्मा पंजाब का रहने वाला है जो वर्तमान में धनोड़ गांव में मकान बनाकर रह रहा था। इंदरजीत शर्मा का मकान अलग थलग इलाके में स्थित है।