फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   constable killed in road accident

सड़क हादसे के घायल हुए कांस्टेबल की मौत

Sat, 25 Oct 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
constable killed in road accident

ट्रक की टक्कर से बुरी तरह जख्मी होने वाले कांस्टेबल ने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सियोट राजोरी निवासी कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार (24) अपनी बाइक पर जा रहा था, जब ट्रक से उसकी टक्कर हुई। भूपेंद्र को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी रेफर किया गया। जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
उधर, बन तालाब इलाके में एक सेंट्रो कार की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल कोट भलवान निवासी दीपक सिंह (32), बन तालाब निवासी प्रीतम सिंह (35) और सिद्दड़ा निवासी शिल्पा (18) को तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है। त्रिकुटा नगर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सैनिक कालोनी निवासी हर्षप्रीत सिंह (20) और ग्रेटर कैलाश निवासी मनी वर्मा (20) को घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती करवाया गया। पौनी चक इलाके में क्रशर टिप्पर पलटने से दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिप्पर में सवार चिनैनी निवासी यासिन (25) और अखनूर निवासी गुलाम रसूल (28) को घायल अवस्था में जीएमसी लाया गया। सरवाल में मेटाडोर की टक्कर से न्यू प्लाट निवासी कस्तूरी लाल जख्मी हो गए। उन्हें भी जीएमसी में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed