फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash in the two groups for drinking water

पीने के पानी के लिए दो गुटों में खूनी संघर्ष

Sun, 10 Jan 2016 10:48 AM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
clash in the two groups for drinking water

विजयपुर के गांव पैखड़ी में शनिवार को पीने के पानी को लेकर दो गुटों में जमकर पत्थर, डंडे और तेजधार हथियार चले। इस खूनी संघर्ष में नंबरदार और दो महिलाओं सहित सोलह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


किसी के सिर, पैर, बाजू और टांग पर चोटें आई तो किसी को अंदरूनी घाव पहुंचे हैं। जख्मी हुए लोगों का एक्सरे, सिटी स्कैन आदि करवाया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस खूनी रंजिश में बौखलाए दोनों तरफ के लोगों की ओर से पत्थरों का प्रयोग किया गया। दो तरफा पथराव से आसपास खड़े वाहनों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

clash in the two groups for drinking water

जख्मी लोगों की ओर से पुलिस पर आरोप - प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। जख्मी लोगों में से अधिकतर लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें विजयपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

जख्मी हुए गांव पैखड़ी, विजयपुर निवासी थोड़ू राम, ध्यान चंद, अशोक कुमार, उनकी पत्नी नीलम, पम्मी, सुरेश, कुलदीप सिंह, नसीब सिंह, जगदेव सिंह और पूजा देवी सभी एक गुट के है। दूसरे गुट में नंबरदार जनक सिंह, रघुबीर सिंह, उत्तम सिंह, सूरम सिंह, मोहन सिंह और करतार सिंह शामिल है।

पैखड़ी गांव में हुए इस खूनी संघर्ष के लिए दूसरे गुट से मोहन सिंह और सूरम सिंह ने आरोप लगाया है कि यह सारी घटना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके के साथ करवाई है, जिसके चलते इतना बड़ा विवाद हुआ और कई लोग जख्मी हो गए।

दूसरे गुट के जख्मी करतार सिंह के मुताबिक तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बजाय मामला रफादफा कर दिया था। नतीजतन फिर से विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed