{"_id":"5797b3b84f1c1b012021e25b","slug":"clash-in-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर हाईकोर्ट में दो कश्मीरी पंडित परिवारों में जमकर लात-घूंसे चले। दंपति के तलाक मामले को लेकर कोर्ट में आए दोनों परिवारों के बीच करीब एक घंटे तक घमासान मचा रहा।
इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों को हवालात में बंद कर दिया। धारा 107, 51 के तहत दोनों को थाने में रखा गया है। दोनों गुटों में हुई मारपीट को लेकर कोर्ट में काफी लोग जमा हो गए। यहां तक कि कुर्सियां तक चलने की नौबत आ गई।
बताया जाता है कि दो परिवार दंपति के तलाक को लेकर सुबह कोर्ट पहुंचे। इसके बाद जब कोर्ट से बाहर आने लगे तो एक-दूसरे को गालीगलौज करना शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और लात-घूंसे चलाने लगे।
विज्ञापन
कोर्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों परिवारों को अलग किया, लेकिन बावजूद इसके एक-दूसरे को पीटते रहे। इसके बाद पुलिस पकड़ कर उन्हें जानीपुर थाने ले गई। एसएचओ जानीपुर का कहना है कि पुलिस ने दोनों गुटों को थाने में रखा है, ताकि दोबारा जाकर आपस में न भिड़ जाएं।