फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   city's major venue at the sight of cameras

शहर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Tue, 05 Aug 2014 11:47 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
city's major venue at the sight of cameras

अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लगातार तनाव की स्थिति तथा सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के मद्देनजर प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा ज्यादा कड़ी कर दी है। खासकर शहर के प्रमुख स्थलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर आईजी (जम्मू जोन) राजेश कुमार ने सोमवार को सीआरपीएफ, सीआईडी, ट्रैफिक, सेना और बीएसएफ के अधिकारियों से बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, मचेल यात्रा, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी के त्योहार की सुरक्षा पर भी रणनीति बनाई गई।

एलओसी पर भी कैमरों की नजर

city's major venue at the sight of cameras

आईजी ने तमाम सुरक्षा बलों और एजेंसियों से कहा कि वे आपसी तालमेल को सुदृढ़ बनाएं, ताकि राष्ट्र विरोधी ताकतों पर नकेल डाली जा सके। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल को सुरक्षा घेरे में लेने का फैसला लिया गया।

शहर के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी दुरुस्त करने को कहा गया। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम में भी विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। घुसपैठ नाकाम बनाने को सीमावर्ती इलाकों में तैनात सेना और बीएसएफ से ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा में किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जम्मू शहर में होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखने को भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed