{"_id":"66886ce39dcfc33d11ca8c7ca0d8e04c","slug":"child-brutally-beaten-by-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने बच्चे को बेरहमी से पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच ने बच्चे को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खारिया गांव के सरपंच द्वारा नाबालिग की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्चे के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग कुछ समय से सरपंच के घर में काम करता था।
विज्ञापन
उसकी बेरहमी से पिटाई से गुस्साए परिवार के सदस्यों ने मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाया, वहीं चाइल्ड एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में आरोपी सरपंच का कहना है कि बच्चे से कार के शीशे तोड़ने पर पूछताछ की थी। उसके परिवार द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को अपने बच्चों की तरह घर में रखा था। अगर घर का कोई बच्चा कोई नुकसान कर दे, तो उससे हर कोई पूछताछ करता है।
विज्ञापन
इस मामले में भी यही हुआ। इस मामले में मीरां साहिब थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल का कहना है कि बच्चे के परिवार की ओर से लिखित में शिकायत करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।