{"_id":"5784b5064f1c1b0e7913df10","slug":"chemist-shop-owner-was-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूलता मिला केमिस्ट शाप मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से झूलता मिला केमिस्ट शाप मालिक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के त्रिकुटा नगर इलाके की निर्माणधीन इमारत के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में केमिस्ट की दुकान करने वाला व्यक्ति फंदे से झूलता मिला। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक दिनेश दत्त शर्मा बिलावर का रहने वाला था। जिनकी रघुनाथ बाजार में केमिस्ट की दुकान है। वह त्रिकुटा नगर में अपना नया घर बना रहे थे। पिछले दो दिन से उनका घर से कोई संपर्क नहीं था और दुकान भी बंद थी। सोमवार को परिवार ने त्रिकुटा नगर के पुलिस स्टेशन में पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इ
विज्ञापन
सके बाद पुलिस उनके निर्माणधीन मकान में पहुंची तो बाथरूम में उन्हें फंदे से लटके हुए पाया गया। शुरूआती जांच में मौत का कारण फंदा लगाया जाना है। अब यह फंदा खुद लगाया गया या किसी ने मारकर फंदे पर लटका दिया। दोनों पहलुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन