फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   check theft

पूर्व वित्त मंत्री के बेटे का 73 लाख का चेक चोरी

Sun, 21 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 21 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
check theft
चोर - फोटो : Demo Pic.
पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर के बेटे का 73 लाख का चेक चोरी होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


राथर के बेटे हिलाल राथर की शिकायत पर त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मामला चोरी का है या फिर धोखाधड़ी का। शुक्रवार को राथर ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। वह उन्हीं के साथ काम करता है।

चेक क्लियर कराने की कोशिश

check theft
चोर - फोटो : Demp Pic.
राथर के बेटे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने 73 लाख रुपये का चेक चोरी कर लिया। चेक को अपने खाते में लगाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले की चेक का पैसा उनके अकाउंट से ट्रांसफर होता।

इसका उन्हें पता चल गया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। एसडीपीओ ईस्ट चंदन कोहली का कहना है कि पीड़ित ने किसी निर्माण कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि कंपनी ने उनका सामान चोरी कर लिया है। जबकि एसएचओ त्रिकुटा नगर भरत शर्मा के मुताबिक पीड़ित का कहना है कि उनके 73 लाख के चेक को उनके ही साथी ने अपने अकाउंट में लगाने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed