{"_id":"58c822df4f1c1b6b3732a848","slug":"ceo-arrested-in-solar-light-purchase-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट खरीद घोटाले में सीईओ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाइट खरीद घोटाले में सीईओ गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में दो अफसरों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेकेडा) के सीईओ शफत सुल्तान को सोलर होम लाइट सिस्टम खरीद घोटाले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के डीएसपी शाह सिकंदर खान पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में कार्रवाई की गई है। दोनों अफसरों से पूछताछ की जा रही है।
जेकेडा सीईओ के खिलाफ वर्ष 2015 में मामला दर्ज कर विजिलेंस लगातार छानबीन कर रही थी। आरोप है कि 2009 और 2010 में सीईओ रहते शफत ने सोलर होम लाइट सिस्टम की खरीद में घोटाला किया। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड से अधिक दाम पर 6872 लाइट खरीदी गईं, जबकि बाजार में इससे सस्ते दामों में लाइट उपलब्ध थी।
खरीद का आर्डर आनन-फानन पांच दिनों के भीतर ही जारी कर दिया गया। मानकों को ताक पर रखते हुए की गई इस खरीद से सरकार को एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। प्रति यूनिट के हिसाब से 1493 रुपये अधिक खर्च किए गए। सरकार को हुए नुकसान का आकलन 1,02,59,896 करोड़ रुपये किया गया है। इस मामले में ठेकेदार और अन्य अधिकारियों के भी शामिल होने का शक है। इस पर विजिलेंस जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, विजिलेंस कश्मीर ने आर्म्ड पुलिस के डीएसपी शाह सिकंदर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह 2015 में श्रीनगर लेक एंड वाटर डेवलेपमेंट अथारिटी के इनफोर्समेंट अधिकारी रहे हैं। पद पर रहने के दौरान खान ने आय से अधिक संपत्ति बना ली। तब शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया और अब इस मामले में जांच पूरी करने के बाद गिरफ्तारी कर ली। विजिलेंस के मुताबिक सिकंदर खान के खिलाफ दो और मामले दर्ज हैं। तीनों मामलों में विजिलेंस जांच कर रही है।