{"_id":"583ab7884f1c1b5b2908805f","slug":"cases-will-be-registered-to-the-land-lenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाल अग्निकांड: जमीन देने वालों पर दर्ज होगा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरवाल अग्निकांड: जमीन देने वालों पर दर्ज होगा मामला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Nov 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
नरवाल अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
नरवाल अग्निकांड की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को देगी। एडीसी जम्मू अरुण मन्हास का कहना है कि जिस जमीन पर ये झुग्गियां बनीं हैं, उस जमीन के मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि आग मोहम्मद सलीम की झुग्गी से लगी। इसके बाद आग सब जगह फैल गई।
विज्ञापन
मोहम्मद तायूब का कहना है कि उसने सलीम के घर से पहले लपटें निकलती हुई देखीं। हादसे में सलीम की पत्नी, दो बेटियों की मौत हो गई। एक बेटा घायल हो गया। इसी झुग्गी से आग लगी। इसकी वजह से तीन लोग मारे गए।
विज्ञापन
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जांच के नमूने लिए हैं। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह आग शार्ट सर्किट से लगी या फिर किसी ने लगाई। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन