हादसा: वाहन खाई में गिरने से चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले की बसोहली तहसील से दिवाली की रात हिमाचल गए तीन युवकों सहित चार के शव रियासत से बिल्कुल सटे खैरी इलाके की खाई से बरामद हुए।
प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसा ही माना जा रहा है जिसमें वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। इधर शव बरामद होने के बाद बसोहली तहसील में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार बसोहली तहसील के माश्का गांव के रहने वाले 26 वर्षीय राम कृष्ण की ससुराल हिमाचल के बनाड़ क्षेत्र में है। रामकृष्ण अपने 22 वर्षीय रिश्तेदार प्रमोद कुमार और 34 वर्षीय पवन कुमार दोनों निवासी माश्का के साथ खैरी स्थित ससुराल के लिए रवाना हुआ।
शव दूसरे दिन सुबह मिले
हिमाचल और जम्मू कश्मीर की सीमा पर स्थित पुलिस नाके के अनुसार महिंद्रा लोड कैरियर वाहन नंबर जेके08-0961 रात करीब साढ़े आठ बजे हिमाचल की सीमा में दाखिल हुआ। कुछ ही दूरी पर स्थित खैरी की ऊंचाई पर चलता वाहन रात को खाई में गिर गया। उनके साथ ताराचंद निवासी खैरी हिमाचल भी था।
रात भर उनका कोई पता नहीं चल पाया। बहरहाल शुक्रवार की सुबह कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई में गिरे वाहन में सवार चारों लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव माश्का लाए गए।
बताया जा रहा है कि हादसा माश्का से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ। उल्लेखनीय है कि दिवाली से दो दिन पूर्व ही बनी तहसील के सियारा गांव में कार खाई में गिर गई थी। दिवाली का सामान लेकर घर लौट रहे कार सवार दोनों युवकों की हादसे में मौत हो गई थी।