{"_id":"ff1d3b1614b638ae89bab4cc1ab235e3","slug":"car-falls-in-gorge-father-son-dies-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी से अरनास माहौर की तरफ जा रही एक कार सोमवार की दोपहर को गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार पिता और मासूम पुत्र की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पेशे से अध्यापक गंदाली निवासी मो. अशरफ अपने परिवार के साथ कार (जेके20-7748) से माहौर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच गुंडी नाला पनासा के पास दोपहर के समय कार असंतुलित होकर अचानक खाई में जा गिरी। इससे अशरफ और उसके एक वर्षीय बेटे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी परवीण अख्तर के अलावा मो. फारूक (45) निवासी शजरू, साकिब, अमरीना कौसर (6), बजाहत (4) सभी निवासी जमसलान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं होने के कारण सभी घायलों को पुलिस की जिप्सी से निजी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मृतक पिता और पुत्र के शवों को उनके घर वालों के हवाले कर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन