300 फीट गरहे नाले में गिरी कार, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के नगरोटा थाना के अंतर्गत वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगरोटा से जम्मू आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पुराने समाधि मोड़ नगरोटा में 300 फीट गहरे नाले में गिर गई।
इस दर्दनाक हादसे में सुभाष नगर, पुरुषोत्तम बिल्डिंग, निवासी पवन कुमार (55) की मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में पहले उन्हें जीएमसी ले जाया गया था।
जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पवन कुमार सुभाष नगर में ही स्टैंप वेंडर का काम करते थे। नगरोटा के एसएचओ विनोद कुंडल के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि एक कार गहरे नाले में गिर गई है।
किसी तरह से वह गहरे नाले में घटना स्थल तक नीचे पहुंचे और मौके पर जाकर देखा तो खून से लथपथ हालत में पवन कुमार को जीएमसी पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही
पवन की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पवन कुमार को भी बमुश्किल से कार से बाहर निकाला गया था। तभी उन्हें जीएमसी ले जाया गया।
डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने पवन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पवन कुमार स्टैंप वेंडर का काम करते थे। किसी जरूरी काम से वह नगरोटा गए थे और लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में हादसा हो गया।
उनकी मौत से उनकी पत्नी, बेटा और बेटी सदमे में हैं। रिश्तेदारों को सूचना मिली तो वे घर पहुंचे। आसपास के लोग भी पवन कुमार की अचानक हुई मौत के बाद उनके घर में इकट्ठा हो गए।