{"_id":"1a893f093ba432d574cf6f76af4a1678","slug":"car-burn-at-jammu-pathankot-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार बनी आग का गोला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार बनी आग का गोला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट पुरमंडल मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर को अचानक एक कार में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि कार चालक को कुछ नहीं हुआ। हालांकि जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग तीन बजे कुंजवानी सयोड़ा निवासी सरनजीत सिंह कार (जेके02एआर 8901) से कुंजवानी से बाड़ी ब्राह्मणा जा रहे थे। जैसे ही कार पुरमंडल मोड़ के पास पहुंची, कार के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसे देखते ही सरनजीत सिंह ने कार को साइड में लगा दिया और कार से निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद कार आग का शोला बन गई। सूचना पर दमकल गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में आग लगने की वजह इंजन में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन