{"_id":"36b959e9c45c11aed4827dddaf41c4bb","slug":"car-accident-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नाले में गिरने से एक की मृत्यु, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार नाले में गिरने से एक की मृत्यु, सात घायल
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 19 Aug 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल जिले में हुई एक सड़क हादसे में एक वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि संभाग के अन्य जगहों में हुई ऐसी ही दुघर्टनाओं में सात लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार सोनामर्ग पुलिस थाने के बजरी नाला इलाके में एक मारूति कार गहरे नाले में गिर गई जिससे उसका चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसकी पहचान गल्टीबंग इलाके के गुलाम नबी शाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गांदरबल जिले के ही कंगन क्षेत्र में एक स्कुटर के टक्कर मारने से चित्रगुल के निवासी जहूर अहमद की आठ साल की बच्ची रूकाया घायल हो गई।
बारामूला जिले के मिरगुंड इलाके में एक कार के खाई में लुढ़क जाने से उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। बडगाम जिले के हुमहामा क्षेत्र में एक ट्रक द्वारा पैदल यात्री को कुचल देने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम मुहम्मद शबनम बताया गया है।
विज्ञापन