फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business man injured in attack

दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला

Sat, 04 Oct 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
business man injured in attack

जम्मू के गंग्याल थाना अंतर्गत कुंजवानी बंदू रख इलाके में वीरवार की देर रात को कुछ लोगों ने एक दुकानदार को रास्ते में घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बंदू रख निवासी दुकानदार शेरू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में शेरू को उसके परिवार के लोगों ने पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके साथ ही पुलिस दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शेरू बंदू रख में एक करियाना की दुकान करता है।
विज्ञापन


रोजाना की तरह उसने वीरवार की रात को उसने अपनी दुकान पर काम खत्म करने के बाद घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में ही उसे दो लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शेरू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर शेरू के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने बंदू रख निवासी जोगिंद्र सिंह और अमरजीत सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed