फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf personnel dies in suspected circumstances

संदिग्ध हालात में बीएसएफ कर्मी की मौत

Fri, 19 Dec 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 19 Dec 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
bsf personnel dies in suspected circumstances

शहर के अड़गी दलहोड़ी क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में एक पूर्व बीएसएफ हवलदार की मौत हो गई। जानकारी के अुनसार बीएसएफ का पूर्व हवलदार मोहम्मद कुरशीन वीरवार की रात किसी कार्य से घर से कहीं गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे परिवारवालों को उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के किनारे पड़ा मिला। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएचओ के अनुसार पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मांग की है कि वह इसे मौत नहीं हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करे। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed