फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Boys firing in the temple.

रईसजादे ने मंदिर में शिवमूर्ति पर बरसाईं गोलियां

Thu, 06 Nov 2014 09:46 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
Boys firing in the temple.

त्रिकुटा नगर में कुछ रईसजादों ने फिल्मी स्टाइल में मंदिर में शिवमूर्ति पर फायर कर हड़कंप मचा दिया। फायरिंग के बाद आरोपी कार से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर वारदात की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को अखनूर से धर दबोचा। फायरिंग करने का आरोपी ड्रग का आदी और रईसजादा बताया जा रहा है। ड्रग के नशे में ही उसने मंदिर में फायरिंग की।
विज्ञापन


वाकया सुबह पौने 11 बजे के करीब का है। त्रिकुटा नगर स्थित शिवमंदिर में लोगों पूजा पाठ करने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान मंदिर के सामने एक सिल्वर कलर की आल्टो कार (जेके 12 6809) आकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कार में दो युवक सवार थे, जो कार के अंदर ही बैठे रहे। कार के सड़क के बीचों बीच खड़ा होने के कारण पीछे काफी जाम लग गया। यह देख मंदिर से निकले एक युवक ने कार सवार युवकों से कार एक तरफ करने के लिए कहा ताकि जाम खुल सके।

पुलिस ने आरोपियों को अखनूर से धर दबोचा

Boys firing in the temple.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर कार से निकले एक युवक ने गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर निकालकर मंदिर को निशाना बनाकर फायरिंग झोंक दिया। गोली सीधे शीशे को भेदते हुए शिव मूर्ति के गले में लगी। वहीं गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई।

आरोपी युवक भी इस दौरान गाड़ी में बैठकर भाग निकले। हालांकि कुछ लोगों ने अपने वाहनों से आरोपियों की कार का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे। दूसरी ओर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने उन्हें कार का नंबर बताया, जिसके बाद पुलिस ने कार को ट्रेस किया।

बाद में पुलिस ने आरोपियों को कार सहित अखनूर से धर दबोचा। गोली चलाने वाले युवक की पहचान जासिर निवासी सूरनकोट, पुंछ के रूप में हुई। बताया जाता है कि आरोपी युवक ड्रग एडिक्ट है और रईस परिवार से संबंध रखता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed