{"_id":"8d9aa253b0d8d454631989ea7d29266e","slug":"boy-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकता मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटकता मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर हाईकोर्ट से सटे जानकी विहार, टाली मोड़ जानीपुर स्थित मकान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पंखे से लटकता मिला। जानकी विहार निवासी बब्बू (25) का शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कुछ समय पहले ही युवक का विवाह हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया।
विज्ञापन
जानीपुर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केस दर्ज करकारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि जानकी विहार में रहने वाले बब्बू ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पहुंच कर सबसे पहले शव को पंखे से उतारा। फिर परिवार के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
लेकिन अधिकांश लोगों ने पुलिस को कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है, जिसमें अब तक सामने आया है कि बब्बू निजी कंपनी में काम करता था, कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार, पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली है कि बब्बू के घर में पिछले कुछ दिनों से माहौल ठीक नहीं चल रहा था। पुलिस इसी आधार पर मौत के कारणों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन